[fvplayer id=”10″]
प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया नए साल से पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि आवेदन से लेकर पात्रता जांच, सत्यापन, वितरण और राशन विक्रेताओं के भुगतान तक हर चरण डिजिटल हो। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
READ MOREगोरखपुर के सैनिक स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश को कमजोर करने की साजिश करते हैं। सीएम ने देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत के नाम पर बने भव्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया और उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को याद किया।
READ MOREभगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में कहा गया—“मैं नागों में अनंत हूं”—और इसी दिव्य स्वरूप की पूजा उत्तराखंड में हजारों वर्षों से होती आ रही है। द्वापर युग से जुड़े सेम मुखेम के नागराजा मंदिर को देवभूमि का “पांचवां धाम” माना जाता है। कालिया नाग की कथा, नागवंश का इतिहास और नागराजा की डोली परंपरा आज भी इस भूमि की आस्था और संस्कृति की पहचान है।
READ MOREकोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और पिंडी व हनुमान जी के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय सिद्धबाबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भक्तों की भारी भीड़ ने शांति, सुख और समृद्धि की कामना के साथ पूजन और कुंडीय यज्ञ में हिस्सा लिया। नदी से जल लाकर की गई पूजा और वेदपाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु महोत्सव को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।
READ MOREकिलौटा गांव में जिस घर में शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अचानक मातम छा गया। बारात लेकर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशियों के बीच आए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। परिवारों में रोना-धोना मचा है और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
READ MOREदेहरादून के दून अस्पताल में कड़ाके की ठंड के बीच मरीजों को बिना हीटर इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे बुरी हालत जच्चा-बच्चा, ऑर्थो, ईएनटी और कैंसर वार्ड की है, जहां न हीटर है और न ही तीमारदारों के लिए बैठने या ठहरने की जगह। मरीजों को रात भर ठंड में गुजारना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम की यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार घोड़ा-खच्चरों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
READ MORE
प्रिया सिंह चौहान ने हासिल की 45वीं रैंक, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक के साथ प्रदेश का बढ़ाया मान
READ MORE